Homeझारखंडगोड्डा में युवती से रेप की कोशिश और हत्या मामले में दो...

गोड्डा में युवती से रेप की कोशिश और हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Godda Rape: जिले की पौडैयाहाट थाना पुलिस ने मंगलवार को युवती की हत्या (Murder) का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बिपीन कुमार पासवान और उमेश कुमार सिंह शामिल हैं।

दोनों आरोपित गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट (Podaiyahat) थाना क्षेत्र स्थित गढ़ी नीच टोला के रहने वाला हैं। आरोपितों के पास से दो मोबाइल बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार मृतका के परिजन के फर्द बयान के आधार पर पोडैयाहाट थाना (कांड संख्या 24/2024) में अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

गोड्डा SP के निर्देश पर SDPO के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। फोरेंसिक टीम, Technical Team एवं श्वान दस्ते की मदद से मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए बिपीन कुमार पासवान एवं उमेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया।

सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपितों ने अपराध स्वीकार किया। दोनों ने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि घटना के दिन शाम को ही वे दोनों योजना बनाकर मचखार हाट से ही मृतिका का पीछा करते हुए सोहरी नदी तक पहुंचे। वहां सुनसान जगह पाकर जबरन उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। उसके विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।

spot_img

Latest articles

विधानसभा सत्र को लेकर झारखंड में बड़ा फैसला, छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे DGP ऑफिस

Ranchi : झारखंड में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है, और इसी...

झारखंड हाई कोर्ट ने कहा – बच्चे की भलाई सबसे पहले, शेयर्ड पेरेंटिंग का आदेश रद्द

रांची : झारखंड हाई कोर्ट ने एक अहम मामले में बड़ा फैसला देते हुए...

हेमंत सोरेन को अगली सुनवाई में राहत, अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होंगे पेश

Ranchi: शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची सिविल कोर्ट के एमपी/एमएलए कोर्ट में हाज़िर...

रांची में छात्रवृत्ति को लेकर भड़का गुस्सा, DSPMU के छात्रों का पैदल मार्च

रांची : झारखंड में लंबे समय से रुकी हुई छात्रवृत्ति का मुद्दा एक बार...

खबरें और भी हैं...