Latest NewsUncategorizedIPL 2024 में इस नए रोल और अंदाज में दिखेंगे MS Dhoni,...

IPL 2024 में इस नए रोल और अंदाज में दिखेंगे MS Dhoni, खुद शेयर किया…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Mahendra Singh Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) किसी पहचान के मोहताज नहीं। केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उनकी Fan Following है।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने Mahendra Singh Dhoni की कप्तानी में पांच बार IPL खिताब जीता है। पिछले साल भी चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था।

धोनी ने IPL-2024 से पहले एक Post किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह अगले सीजन में नए रोल में होंगे।

MS धोनी ने इस पोस्ट में लिखा…

Mahendra Singh Dhoni

IPL-2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। इस सीजन का पहला मैच मौजूदा विजेता Chennai Super Kings और Royal Challengers Bangalore के बीच खेला जाएगा।

इस सीजन की शुरुआत से पहले धोनी ने लंबे समय बाद अपने Facebook पर एक Post किया है। उनके इस पोस्ट से तहलका मच गया है। MS धोनी ने इस पोस्ट में लिखा है कि वह नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस सीजन उनका रोल नया होगा। अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी का ये नया रोल क्या होगा।

टीम ने पांच बार IPL खिताब जीता

Mahendra Singh Dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स IPL की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है। इस टीम ने पांच बार IPL खिताब जीता है। ये सभी खिताब चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में ही जीते हैं।

पिछले साल चेन्नई ने अपना पांचवां IPL जीता था और कप्तान धोनी ही थे। इस सीजन भी जब चेन्नई ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी तब धोनी को टीम का कप्तान बनाया गया था।

Mahendra Singh Dhoni

क्या धोनी छोड़ेंगे कप्तानी?

IPL 2021 से पहले धोनी ने अचानक से एक फैसला लिया था और कहा था कि वह टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। उन्होंने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी। लेकिन जब टीम को सफलता नहीं मिली तो जडेजा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और फिर धोनी दोबारा कप्तान बने थे।

इस बार भी ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं कप्तानी न छोड़ दें या फिर संन्यास का ऐलान कर मेंटॉर के रोल में टीम के साथ जुड़े रहें। धोनी अपने पत्ते आखिरी समय पर खोलते हैं और इस बार भी उन्होंने यही किया है। वह क्या करेंगे ये किसी को नहीं पता है।

कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि धोनी अपने Batting Order में बदलाव कर सकते हैं। वह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं। धोनी किस नए रोल में होंगे ये तो धोनी की बताएंगे या फिर फैंस को 22 मार्च का इंतजार करना होगा।

spot_img

Latest articles

दामोदर पुल से नदी में कूदे बुजुर्ग, समय रहते बची जान

Elderly Man Jumps into River from Damodar Bridge : रामगढ़ जिले से एक चौंकाने...

UGC के नए नियमों पर बवाल, देशभर में सड़कों पर उतरे छात्र

UGC's new Rules Spark Uproar : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा...

बजट सत्र 2026 की तैयारी तेज, सर्वदलीय बैठक में एजेंडे पर मंथन

Preparations for the 2026 Budget Session : नई दिल्ली में मंगलवार को संसद भवन...

UGC के नए नियमों पर देशभर में नाराज़गी, दिल्ली में सड़कों पर उतरे छात्र

Nationwide anger over UGC's new rules : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC)...

खबरें और भी हैं...

दामोदर पुल से नदी में कूदे बुजुर्ग, समय रहते बची जान

Elderly Man Jumps into River from Damodar Bridge : रामगढ़ जिले से एक चौंकाने...

UGC के नए नियमों पर बवाल, देशभर में सड़कों पर उतरे छात्र

UGC's new Rules Spark Uproar : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा...

बजट सत्र 2026 की तैयारी तेज, सर्वदलीय बैठक में एजेंडे पर मंथन

Preparations for the 2026 Budget Session : नई दिल्ली में मंगलवार को संसद भवन...