पहाड़ी मंदिर परिसर में शिव बारात कार्यक्रम में शामिल हुए CM चंपाई,महाशिवरात्रि पर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pahadi Mandir Ranchi: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) शुक्रवार को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित श्री शिव बारात कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री ने यहां पूरे विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की।

Image

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी लोग देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना कर Mahashivratri का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।

Image

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर को संरक्षित करेगी। इस धार्मिक धरोहर को देश में अलग पहचान दिया जायेगा।

Image

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जाएंगे।

Image

उन्होंने शिव बारात आयोजन महासमिति को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने पहाड़ी मंदिर परिसर में उपस्थित सभी महिला श्रद्धालुओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य महुआ माजी, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, विधायक CP सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Share This Article