अर्जुन कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की मलाइका अरोड़ा की तस्वीर

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा, अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता सैफ अली खान के साथ धर्मशाला में छुट्टियां मना रहे हैं।

हाल ही में अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका अरोड़ा का एक तस्वीर शेयर किया है। इस तस्वीर को देख कर लग रहा है कि अभिनेता ने मलाइका की यह तस्वीर चुपके से खींच ली है। तस्वीर में अभिनेत्री की पीठ कैमरे की तरफ है। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी मलाइका अरोड़ा की इस तस्वीर को शेयर कर लिखा-‘चेक हर आउट।’

अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर फैंस और सेलिब्रिटीज अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग धर्मशाला में कर रहे हैं।

अर्जुन के साथ दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए मलाइका भी वहां पहुंची थी। मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अपने रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी में से एक हैं। पिछले दिनों चर्चा थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों को अक्सर साथ में मस्ती करते हुए देखा जाता है। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं।

Share This Article