अचानक मौसम का बदला मिजाज, पूर्वानुमान के अनुसार शुरू हो गई बारिश, आज…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Weather: शनिवार को राजधानी रांची (Ranchi ) समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में अचानक मौसम (Season) का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश (Rain) शुरू हो गई।

दिन में कड़ी धूप रहने के बाद दोपहर बाद मौसम तेजी से बदला और काले बादल छा गए। तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुई। रांची में 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। रविवार का मौसम साफ है और खिली खिली धूप भी है।

बारिश के बाद ठंडी हवा से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। मौसम विभाग (Weather Department) ने रांची समेत राज्य में अगले चार दिनों के दौरान तेज हवा व वज्रपात के साथ बारिश का Orange Alert जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों तापमान सामान्य से अधिक रहे।

जबकि राज्य में मेदिनीनगर का अधिकतम 34.6 व न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री रहा। जमशेदपुर में 34.2 डिग्री और 21.8 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक ने बताया कि राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न भागों में अगले चार दिनों के दौरान तेज हवा और गरज के साथ बारिश तथा कहीं-कहीं वज्रपात होने का Yellow Alert जारी किया गया है।

इस दौरान रांची के अधिकतम तापमान में 4डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।

Share This Article