Homeझारखंडएक्साइज टीम ने दो जगह छापा मारकर भारी मात्रा में पकड़ी नकली...

एक्साइज टीम ने दो जगह छापा मारकर भारी मात्रा में पकड़ी नकली शराब, एक फैक्ट्री…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dhanbad Illegal Liquor: होली और लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शुक्रवार को एक बार फिर धनबाद उत्पाद विभाग (Excise Team) ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब सहित नकली शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले कई सामान बरामद किया है।

इस दौरान गोविन्दपुर थाना क्षेत्र में एक मिनी शराब फैक्ट्री (Liquor Factory) का भी उद्भेदन किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए धनबाद उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त संजय मेहता ने बताया कि शुक्रवार अहले सुबह करीब तीन बजे गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जोधाडीह ग्राम में विकास सैनी के आवास पर छपेमारी कर नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का उदभेदन किया गया।

इस मिनी शराब फैक्ट्री के संचालक विकास सैनी के खिलाफ पहले से उत्पाद विभाग में तीन मामले दर्ज है।

जिसमे यह फरार चल रहा है। इसके पूर्व के अपराधों और लगातार इस तरह के अपराध से जुड़े रहने के कारण विकास सैनी के खिलाफ उत्पाद विभाग सरकार से CCA लगाने की सिफारिश करेगी।

उन्होंने बताया कि इस मिनी शराब फैक्ट्री से कुल 180 लीटर नकली शराब जब्त की गई। जिसकी बाजार मूल्य लगभग 82 हजार 8 सौ रुपये बताई जा रही है।

बरामद नकली शराब अलग अलग अंग्रेजी शराब कंपनियों की बोतलों में भर कर रखा गया था। इसके अलावा यहाँ से एक गैलेन कच्चा स्प्रिट, विभिन्न ब्रांडों के लेबल, कॉर्क, 15 बोरी शराब की खाली बोतले इत्यादि बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि विकास साहनी यहां नकली अंग्रेजी शराब का निर्माण करता था, जबकि इसका भतीजा कार्तिक साहनी इन नकली शराब की बोतलों को अलग अलग जगहों पर खपाने का काम करता था।

इन दोनों को इस मामले का अभियुक्त बना इनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जा रहा है।

वहीं एक दूसरी सूचना पर आज ही सुबह करीब आठ बजे उत्पाद विभाग की टीम ने पुटकी स्थित अजय पासवान के यहां छापेमारी कर दो पेटी नकली अंग्रेजी शराब बरामद किया है।

जबकि आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। यह सभी शराब को होली में खपाने की योजना थी।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...