Homeझारखंडगांव वालों ने डायन का आरोप लगाकर महिला की कर दी पिटाई,...

गांव वालों ने डायन का आरोप लगाकर महिला की कर दी पिटाई, 15 के खिलाफ…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Dayan Case: आज भी अंधविश्वास (Superstition) से भारी इस तरह की घटना समाज के लिए अभिशाप है। पलामू (Palamu ) देल्हा गांव में ज्ञानती देवी (पति लव कुश कुमार) को डायन बताकर मारपीट करने के मामले में तूल पकड़ लिया है।

इस संबंध में 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी

ज्ञानती देवी ने पुलिस को बताया है कि 18 मार्च को तरहसी बाजार जाने के लिए सब्जी साफ कर रही थी। इसी क्रम में पड़ोस के ललन महतो, धूपन महतो, श्याम देव महतो, छोटू कुमार महतो, चंपा देवी, जाउत्री देवी रमेश महतो व रामरती महतो, वशिष्ठ महतो, बृजदेव महतो, लखन महतो, अरविंद महतो, विदेश कुमार महतो, शत्रुघ्न महतो पिता अरविंद महतो एवं कमलेश महतो ने एकमत होकर हथियार से लैस होकर आए और गाली देते हुए उसके घर में घुस गए। डायन (Witch) बताकर लात मुक्के एवं डंडे से पिटाई की।

चंपा देवी एवं जाउत्री देवी ने गले से सोने की सीकरी छीन ली। शोर मचाने पर उसके पति लवकुश कुमार एवं चचेरे ससुर चंद्रिका महतो उसे बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की।

घर के आंगन में रखे हुए बर्तन में तोड़फोड़ की और फिर बगल में मवेशी बांधने वाली झोपड़ी को उखाड़ दिया। इन घटनाओं में 50 हजार का नुकसान हुआ है। सारे लोग जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

सभी का इलाज Sadar Hospital डालटनगंज में किया गया। इलाज में विलंब होने की वजह से उसे FIR दर्ज कराने में समय लगा।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...