Homeबिहारबिहार में JDU ने दो सांसदों का काटा टिकट, की 16 उम्मीदवारों...

बिहार में JDU ने दो सांसदों का काटा टिकट, की 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

Published on

spot_img

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए जदयू ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सहमति से वरिष्ठ नेता वशिष्ट नारायण सिंह ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया।

इसमें पांच अति पिछड़े, छह पिछड़े, तीन सवर्ण, एक दलित और एक मुस्लिम प्रत्याशी हैं।

इसके साथ पार्टी ने अपने दो वर्तमान सांसदों का टिकट काट दिया है। सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू और सिवान से कविता सिंह बेटिकट कर दी गयी हैं।

किसे कहां से मिला टिकट

वाल्मिकीनगर- सुनील कुमार

शिवहर-लवली आनंद

सीतामढ़ी-देवेश चंद्र ठाकुर

झंझारपुर-रामप्रीत मंडल

सुपौल-दिलेश्वर कामत

कटिहार-दुलालचंद

पूर्णिया-संतोष कुशवाहा

मधेपुरा-दिनेश चंद्र यादव

गोपालगंज-आलोक कुमार सुमन

सिवान-विजयलक्ष्मी कुशवाहा

भागलपुर-अजय कुमार मंडल

बांका-गिरधारी यादव

मुंगेर-राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह

नालंदा-कौशलेंद्र कुमार

जहानाबाद-चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी

किशनगंज-मुजाहिद आलम उर्फ मास्टर मुजाहिद

भाजपा के सहमति से तय किये गये उम्मीदवार

राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने बताया कि BJP से बातचीत कर जदयू ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भाजपा भी आज उम्मीदवारों के नाम जारी करेगी। दोनों पार्टियों ने आपस में बातकर पूरी सूची तैयार की है।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि NDA एकजुट है। सीटों के बंटवारे से लेकर उम्मीदवारों के चयन में कहीं कोई विवाद नहीं हुआ।

दूसरी ओर, महागठबंधन (Grand Alliance) में सिर फुटव्वल की स्थिति है। कोई सिंबल लेकर भाग रहा है तो कोई सीट बंटवारे के लिए गिड़गिड़ा रहा है। इससे साफ है कि एनडीए बिहार में 40 की 40 सीट जीतने वाली है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...