जामताड़ा में डॉ अंबेडकर का अपमान, प्रतिमा तोड़ी, विधायक इरफान बोले- इसे कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

MLA Dr. Irfan Ansari Demands Action: झारखंड के जामताड़ा (Jamtara) से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने गुरुवार की रात 9:48 बजे X पर एक पोस्ट किया।

इसमें उन्होंने कहा है कि जामताड़ा में डॉ भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) का अपमान किया गया है। असामाजिक तत्वों ने पान खाकर उनकी प्रतिमा पर थूका है।

इतना ही नहीं, असामाजिक तत्वों ने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा (Statue) को तोड़ भी दिया है। विधायक डॉ इरफान अंसारी इस घटना से काफी आक्रोशित हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

बाबा साहब के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा

विधायक डॉ इरफान अंसारी ने X पर अपने पोस्ट में डॉ भीमराव अंबेडकर की टूटी हुई प्रतिमा की तस्वीर भी साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा है, “असामाजिक तत्वों द्वारा जामताड़ा में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पान खाकर थूका गया और तोड़ दिया गया है।

इसे मैं कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा। जिसने भी इस घिनौने कार्य को अंजाम दिया है, उसके खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। बाबा साहब के सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं कर सकता।”

Share This Article