BJP ने झारखंड की सभी 14 लोस सीटों पर जीत का बनाया लक्ष्य, इसके लिए…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP in Lok Sabha 2024: राज्य की 14 सीटों के लिए चार चरणों में 13 मई से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) होने हैं। इस चुनाव में राज्य की सभी 14 सीटों को जीतने का लक्ष्य BJP ने रखा है।

इन सीटों पर कमल खिलाने के लिए स्वयं प्रधानमंत्री मोदी चुनावी सभा करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री की चुनावी सभा 2019 के चुनावी सभा से ज्यादा होगी।

प्रधानमंत्री मोदी 2019 के चुनावी सभा का शंखनाद रांची में रोड शो के जरिए की थी। इसके दूसरे दिन 24 अप्रैल, 2019 को लोहरदगा में और 29 अप्रैल को जमुआ में जनता को संबोधित किया था। इस तरह से ताबड़तोड़ जनसभाएं प्रधानमंत्री की हुई। NDA 14 में से 12 सीट जीतकर रिकॉर्ड बनाने में सफल हो गया था।

इस बार भी प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। BJP केन्द्रीय नेतृत्व और BJP प्रदेश कार्यालय के बीच प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मंथन का दौर जारी है। जल्द ही इसे अंतिम रूप देने की संभावना है।

झारखंड के चुनावी समर में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक गरजते हुए दिखाई पड़ेंगे। भाजपा द्वारा केन्द्रीय नेताओं के साथ-साथ प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं की चुनावी दौरे का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

बिहार में स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने के बाद झारखंड में भी जल्द ही पार्टी स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने वाली है।

इस संबंध में राज्यसभा सदस्य और BJP प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू (Aditya Sahu) का कहना है कि चुनाव प्रचार को लेकर केन्द्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं का कार्यक्रम तय हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ सभी बड़े चेहरे शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी।

पार्टी ने जो संकल्प लिया है कि झारखंड की सभी 14 सीटों को जीतकर प्रधानमंत्री को तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनाना है उस संकल्प को हर हाल में पूरा करने का काम BJP के कार्यकर्ता और नेता करेंगे।

Share This Article