लोहे की रेलिंग से लटकी मिली 51 साल के BCCL कर्मी की डेड बॉडी, पत्नी ने…

News Aroma
1 Min Read
suicide
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BCCL Employee Deadbody : रविवार को धनबाद (Dhanbad) में अंगारपथरा ओपी क्षेत्र के अंगारपथरा पेट्रोल पंप (Petrol Pump) स्थित दो मंजिला क्वार्टर में 51 साल के BCCL कर्मी दिलीप कुमार पांडेय की डेड बॉडी (Dead body) लोहे की रेलिंग में गमछा के फंदे से लटकी मिली।

दिलीप वेस्ट मोदीडीह कोलियरी में इलेक्ट्रिशियन (Electrician) पद पर कार्यरत था। उनकी एक पुत्री है, जिसकी शादी हो चुकी है।

बताया जाता है कि पत्नी कंचन पांडेय ने चिल्लाया तो पड़ोस के लोगों ने पीछे की दीवार फांद कर आंगन का दरवाजा खोला।

फौरन दिलीप को स्थानीय BCCL अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अंगारपथरा ओपी पुलिस ने डेड बॉडी को Postmortem के लिए Dhanbad भेज दिया।

पत्नी कंचन पांडेय ने पुलिस को बताया कि उनके पति ड्यूटी से पार्टी कर लौटे थे।

बताया जा रहा है कि अक्सर पति-पत्नी में अनबन होती रहती थी। आज भी दोनों के बीच विवाद होने की बात कही जा रही है।

Share This Article