
हजारीबाग : विश्व हिन्दू परिषद के झारखंड प्रांत के अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत मंगलवार को डेमोटांड़ स्थित बिरसा विद्या मंदिर पहुंचे। यहां वंचित परिवार को 75 बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दी जा रही है। चंद्रकांत रायपत के साथ वीएचपी के आयाम विमर्श के प्रांत प्रमुख श्रीदेव सिंह भी यहां पहुंचे थे। चंद्रकांत रायपत और श्रीदेव सिंह ने यहां बच्चों की आवश्यकताओं की जानकारी ली और स्कूल में बना भोजन भी किया। बच्चों ने उनसे आग्रह करते हुए कहा कि यदि स्कूल में एक डिजिटल बोर्ड और कुछ और कंप्यूटर मिल जाते तो उन्हें पढ़ने में सुविधा होती। बच्चों ने स्कूल ड्रेस की आवश्यकता भी जतायी। इस पर चंद्रकांत रायपत ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी ड्रेस तैयार हो गयी है और जल्द ही उन्हें मिल जायेगी। गौरतलब है कि बिरसा विद्या मंदिर का संचालन विश्व हिन्दू परिषद करता है और यहां ऐसे परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं जिनके मां-बाप में से एक नहीं है या फिर दोनों नहीं है।

