Latest NewsUncategorizedहोटल सम्राट में युवक के सुसाइड मामले को लेकर केस दर्ज,...

होटल सम्राट में युवक के सुसाइड मामले को लेकर केस दर्ज, मृतक के भाई ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Samrat Hotel Suicide Case : राजधानी Ranchi के चुटिया थाना क्षेत्र में स्थित होटल सम्राट (Samrat Hotel) में जमशेदपुर (Jamshedpur) के युवक की आत्महत्या (Suicide) के मामले में केस दर्ज किया गया है।

मृतक के भाई कैशाल कुमार ने केस दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राथमिकी में एक्सचेंज ऑफ जाब्स फ्रॉम प्राइम प्लेसमेंट विजन (Exchange of Jobs From Prime Placement Vision) के संचालक विजय महाजन को आरोपी बनाया गया है।

दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि संचालक ने उनके भाई से नौकरी (Job) के नाम पर आठ लाख रुपए लिया।

लेकिन, उसने न तो नौकरी लगायी और न ही पैसा वापस किया। इसी तनाव में उनके भाई ने 30 मार्च को होटल के बाथरूम में वेंटिलेटर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

कैलाश ने बताया कि उनके भाई विकास कुमार ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट (Suicide Note) छोड़ा है। उसमें लिखा था कि विजय महाजन ने नौकरी लगाने के नाम पर उनसे पैसे लिया। यह राशि वह अपने दोस्तों से कर्ज लेकर उसे दिया था।

पैसा लेने के बाद जब वह नौकरी नहीं लगाया पैसा वापस करने का दबाव दिया तो आरोपी ने पैसा देने से इंकार कर दिया।

जिसकी वजह से वह काफी तनाव में था। इसी कारण उसने आत्महत्या की है। कैलाश ने बताया कि विकास 29 मार्च को घर से नौकरी के सिलसिले में निकला था।

रात में पिता से उसकी बात भी हुई थी। लेकिन 30 मार्च से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। रिश्तेदार को होटल भेजकर पता लगाया गया तो आत्महत्या की बात सामने आयी। जिसके बाद वे लोग रांची पहुंचे।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...