गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू ने मैदान में चंद्र प्रकाश चौधरी को फिर उतारा, अब

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih Lok Sabha Election : गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू (AJSU) ने चंद्रप्रकाश चौधरी को एक बार फिर मैदान में उतारा है।

पार्टी की गुरुवार को संसदीय बोर्ड की बैठक (Parliamentary Board Meeting) में विचार विमर्श के बाद उनके नाम को हरी झंडी दी गई।

BJP ने गठबंधन के तहत गिरिडीह की सीट आजसू के लिए छोड़ी है। इससे पहले 2019 के चुनाव में चंद्रप्रकाश चौधरी ने Giridih में चुनाव जीता था।

संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहा कि चंद्र प्रकाश चौधरी ने जनता की सेवा के साथ गिरिडीह संसदीय क्षेत्र का विकास किया है।

विकास का एजेंडा लेकर हम फिर जनता के बीच जाएंगे और निःसंदेह जनता फिर एक बार हमें मौका देगी। उन्होंने कहा कि NDA गठबंधन का उद्देश्य राष्ट्र एवं राज्य के व्यापक हित में काम करना है।

इंडी गठबंधन नेतृत्व विहीन है। इंडी गठबंधन के पास देशहित में कोई एजेंडा नहीं है। चुनावों में जनता उन्हें सिरे से नकारने वाली है।

Share This Article