मारवाड़ी कॉलेज प्लेसमेंट सेल कर रहा है TCS BPS के 1000 पदों पर नियुक्ति, जल्द करें आवेदन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Marwari College Placement Cell : मारवाड़ी कॉलेज रांची प्लेसमेंट सेल (Marwari College Ranchi Placement Cell) की ओर से TCS BPS के 1000 एक्जीक्यूटिव पदों पर नियुक्ति के लिए BA, Bcom और BBA के विद्यार्थियों से Online आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

Online आवेदन करने की अंतिम तिथि केवल 13 अप्रैल दोपहर 2 बजे तक ही है। इच्छुक विद्यार्थी आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए TCS Next Step Portal https://nextstep.tcs.com/campus/# पर जाकर लॉगइन कर सकते हैं।

यहां विद्यार्थी खुद को रजिस्टर करते हुए ड्राइव पर आवेदन करेंगे और DT ID बनाएंगे।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान TCS BPS हायरिंग प्रोसेस -2024 बैच को सेलेक्ट करना होगा। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए Marwari College Placement Cell की वेबसाइट https://marwaricollegeranchi.ac.in/Placement.aspx पर विजिट कर सकते हैं।

Share This Article