Homeझारखंडजगरनाथ महतो को पहली पुण्यतिथि पर CM चंपाई सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

जगरनाथ महतो को पहली पुण्यतिथि पर CM चंपाई सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

Published on

spot_img

First Death Anniversary of Jagarnath Mahato: झारखंड टाइगर के नाम से विख्यात प्रदेश के पूर्व शिक्षा एवं मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) को उनकी पहली पुण्यतिथि पर शनिवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने श्रद्धांजलि दी।

जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि देने के लिए लोग पहले उनके पैतृक गांव अलारगो पहुंचे। B.Ed College Ground में स्टेज बनाया गया था। वहां झारखंड टाइगर Jagarnath Mahato की बड़ी सी प्रतिमा लगी थी। यहां आने वाले लोगों ने पुष्पांजलि देकर उनको अपनी श्रद्धांजलि दी।

Image

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि JMM की सरकार ने गांव के गरीबों के लिए काम किया। हमने झारखंड के आदिवासी बच्चों को शिक्षित करना शुरू किया, ताकि वे अपने अधिकारों को समझें। आने वाले दिनों में वे खुद अपने झारखंड के मालिक बनें। हमारी सरकार की यह सोच है।

उन्होंने कहा कि बेवजह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren को जेल में डाल दिया। वे आदिवासियों-मूलवासियों के हित में काम कर रहे थे, इसलिए उन पर आरोप साबित हुए बगैर उन्हें जेल भेज दिया गया।

Image

पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने कहा कि जगरनाथ महतो झारखंड के लोकप्रिय नेता थे। कोरोना काल में भी जनसेवा में लगे रहे और शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि जगरनाथ के सपनों को हमारी सरकार पूरा कर रही है।

मंत्री बसंत सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जगरनाथ महतो 1932 के खतियान के लिए लगातार लड़ते रहे। उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि सभा में आकर सिर्फ भाषण देने से काम नहीं होगा, उनके विचारों को आगे बढ़ाना होगा।

Image

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से झामुमो उम्मीदवार मथुरा महतो ने भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे नेता हेमंत सोरेन को फंसाया गया है। 21 अप्रैल को हमलोग रांची में जुटेंगे।

जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि देने के लिए हेमंत सोरेन की पत्नी और झामुमो नेता Kalpana Soren, सांसद महुआ माजी, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी पहुंचे थे। गिरिडीह के वर्तमान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने भी जगरनाथ महतो को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Image

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...