जमशेदपुर में महिला का फंदे से झुलता शव बरामद, हत्या या आत्महत्या

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Jamshedpur Suicide: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत ईस्ट बंगाल कॉलोनी (East Bengal Colony) में एक महिला का फंदे से झुलता शव (Dead Body) बरामद हुआ।
महिला की पहचान खुशबू पाल (31) के रूप में हुई है। वहीं दूसरी ओर मायके वालों ने पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या का केस दर्ज किया है।

मृतका के पिता ने दर्ज कराया केस

मृतका के पिता आनंदो घोष ने केस दर्ज कराया है। आरोप के अनुसार, पांच साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित (Tortured) किया जाता था। उससे मारपीट की जाती थी। लड़की ननद व अन्य लोग मिलकर उसे सताते थे।
वहीं बीती रात उसकी हत्या (Murder) कर दी गई और शव (Dead Body) को फंदे से लटका दिया गया। पुलिस पति संजीत पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
वहीं पति संजीत पाल का कहना है कि पत्नी से उसका विवाद था। उसपर लगातार गलत आरोप लगाया जाता था।
Share This Article