Homeझारखंडभाजपा ने की ST संपर्क अभियान की टोली की मीटिंग, बाबूलाल मरांडी...

भाजपा ने की ST संपर्क अभियान की टोली की मीटिंग, बाबूलाल मरांडी और अन्य नेता…

Published on

spot_img

BJP ST Contact Campaign: BJP प्रदेश कार्यालय में सोमवार को BJP ST सम्पर्क अभियान के प्रदेश टोली की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश BJP अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) उपस्थित हुए। बैठक में आदिवासी समाज के बीच बस्ती संपर्क, मंडल बैठक, लाभार्थी सम्पर्क को लेकर योजना बनाई गई।

इसको लेकर लोकसभा वार प्रमुख नेताओं को दायित्व दिया गया, जो इस प्रकार है- शिवशंकर उरांव – लोहरदगा, रामकुमार पाहन – रांची, अवधेश सिंह चेरो – चतरा, मिस्त्री सोरेन – गोड्डा, दुर्गा मरांडी – राजमहल, विजय मेलगाड़ी – प. सिंहभूम, पारितोष सोरेन – दुमका, बिदेश्वर उरांव – खूंटी, जय प्रकाश भोक्ता – पलामू, आनंद मुर्मू – हज़ारीबाग, सिकंदर हेम्ब्रम – गिरिडीह, प्रो. दिनेश मुर्मू – कोडरमा, उपेंद्र सरदार – जमशेदपुर, मनतोश सोरेन – धनबाद।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi ने कहा कि आदिवासी समाज के दिल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बस्ते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी समाज का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया। नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आदिवासी समाज एकजुट है।

बैठक में ST सम्पर्क अभियान के प्रमुख सह विधायक बिरंची नारायण, अभियान सह प्रमुख इंद्रजीत महतो अनिल, शिवशंकर उराँव, बिंदेश्वर उराँव, विजय मेलगंडी, आनंद मुर्मू एवं कार्यालय प्रमुख रवि मुंडा उपस्थित थे।

वहीं प्रदेश कार्यालय में BJP चुनाव प्रबंधन के विशेष सम्पर्क विभाग की भी बैठक हुई। बैठक में अभियान के तहत प्रदेश भर के समाज के प्रबुद्ध जनों, बुद्धिजीवी वर्ग से संपर्क करने को लेकर योजना बनाई गई। बैठक में 14 लोकसभा के संयोजक उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

ट्रंप बोले- भारत पर टैरिफ लगाना मुश्किल था ; भारत ने कहा- अपनी जरूरतें पहले

President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नीति ने दुनिया भर...

हजरत रिसालदार शाह बाबा के 218वें उर्स पर चादरपोशी, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज ने दी मुबारकबाद

218th Annual Urs: राजधानी रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की...

खबरें और भी हैं...

ट्रंप बोले- भारत पर टैरिफ लगाना मुश्किल था ; भारत ने कहा- अपनी जरूरतें पहले

President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नीति ने दुनिया भर...