हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में सद्दाम चार दिनों की ED रिमांड पर

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Saddam on ED Remand: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से जुड़े जमीन घोटाले मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मास्टरमाइंड मोहम्मद सद्दाम की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद ED ने मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उसे कोर्ट में पेश किया।

साथ ही सद्दाम से पूछताछ के लिए कोर्ट में Remand के लिए आवेदन दिया । इस पर सुनवाई के बाद ED के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने चार दिनों की Remand पर लेकर पूछताछ की अनुमति प्रदान की।

सद्दाम ED के कांड संख्या 5/2023 और 1/2023 में भी आरोपित है। ED ने पूर्व में छापेमारी में करीब 36 से ज्यादा डीड बरामद की थी, जो अलग-अलग भूमि से जुड़े थे।

Share This Article