Latest Newsझारखंडरामनवमी को लेकर रांची पुलिस का फ्लैग मार्च

रामनवमी को लेकर रांची पुलिस का फ्लैग मार्च

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Police Flag March: रांची पुलिस ने अल्बर्ट एक्का चौक (Albert Ekka Chowk) से रामनवमी को लेकर मंगलवार को फ्लैग मार्च किया।

सिटी SP राजकुमार मेहता और कोतवाली DSP प्रकाश सोए के नेतृत्व में फ्लैग मार्च (Flag March) निकाला गया, जो अल्बर्ट एक्का चौक से डेली मार्केट, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, Church Road तक गया। इस दौरान कई थानों के प्रभारी के साथ भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।

रांची पुलिस ने रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। त्योहार में कोई गड़बड़ी न हो, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है।

सुरक्षा को लेकर चार IPS , 10 DSP, 300 दरोगा, 30 इंस्पेक्टर सहित तीन हजार सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है।

इसके अलावा रामनवमी जुलूस के दौरान Drone Camera और CCTV कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गयी है। रांची पुलिस ने लोगों से शातिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है।

अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता पाया गया तो उसपर कड़ी कार्रवाई होगी। Social Media पर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर साइबर सेल नजर रख रही है। साथ ही सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

spot_img

Latest articles

बिहार कांग्रेस को लेकर बड़ी हलचल, सभी विधायक और MLC दिल्ली तलब

Big stir in Bihar Congress : बिहार कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर...

तमिलनाडु विधानसभा में टकराव, राज्यपाल आर.एन. रवि ने सदन से किया वॉकआउट

Clashes erupt in Tamil Nadu Assembly : मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में उस समय...

अर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

Urban Naxalism is a Big Challenge : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में...

खबरें और भी हैं...