कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत, बेटे ने नगर पालिका प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Man Dies after Falling into Well: चतरा जिले के पत्थलदास मंदिर (Pathaldas Temple) के समीप कुएं में डृबने से संजय राम की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कुएं के पास बैठा था तभी अचानक अनियंत्रित होकर वह कुएं में गिर गया।

जिसके बाद आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे तीन घंटे बाद कुएं से बाहर निकाला।

नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही

वहीं मामले में मृतक संजय राम के पुत्र सुमित कुमार ने इस दुर्घटना का कारण नगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) की लापरवाही बताया है।

उसने मामले में सदर थाना को आवेदन देकर कहा है कि इसके पूर्व भी उक्त कुएं में एक सुअर और एक गाय गिरकर मर चुकी है।

लोगों ने कई बार नगरपालिका कार्यालय (Municipal Office) को आवेदन देकर कुएं को ढ़कने का आग्रह किया गया, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Share This Article