Homeझारखंडबाराती बस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों...

बाराती बस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Published on

spot_img

Garhwa Death of Old Man : गढ़वा (Garhwa ) जिले में NH 75 पर भगत सिंह चौक (Bhagat Singh Chowk) के समीप शनिवार की रात करीब 10 बजे एक बाराती बस की चपेट में आने से सामाजिक कार्यकर्ता 60 वर्षीय मानिक चंद ठाकुर की मौत हो गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार मानिक चंद अपने मित्र वीरेंद्र पाठक के साथ उनकी बाइक पर बैठकर एक वैवाहिक कार्यक्रम (Wedding Ceremony) से घर वापस लौट रहे थे।

इसी बीच घर पहुंचने से कुछ कदम पहले ही सड़क जाम होने की वजह से बाइक असंतुलित होकर पलट गयी और मानिक चंद बस के चक्का के नीचे आ गये। जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।

वहीं घटना में घायल वीरेंद्र को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

सामाजिक तत्वों ने बस में आग लगाने का किया प्रयास

उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए शव के साथ सड़क जाम कर दिया। उसी बीच भीड़ का फायदा उठाते हुए कुछ असामाजिक तत्वों ने बस में आग लगाने का भी प्रयास किया। लेकिन स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से काम लेते हुए उनके मंसूबो पर पानी फेर दिया।

वहीं घटना की सूचना पाकर पहुंचे थाना प्रभारी ने लोगों को समझा-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग बस चालक को बुलाकर सजा दिलाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान यातायात प्रभावित रहा।

रात लगभग 11 बजे पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह और CO बासुदेव राय अतिरिक्त पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और जाम हटाने का अनुरोध किया। उधर ग्रामीण मांगें पूरी होने तक वहां से हटने को तैयार नहीं थे।

उसके बाद Police ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर कर यातायात बहाल कराया। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर Postmortem के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...