झारखंड में 2 दिन बाद गर्मी ने फिर दिखाना शुरू किया ताव, हीट वेव का अलर्ट जारी…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : 2 दिन तापमान (Temperature) के गिरने के बाद झारखंड (Jharkhand) में राजधानी Ranchi समेत अन्य जगह गर्मी (Heat) ने फिर ताव दिखाना शुरू कर दिया है।  पारा हाई होने लगा है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।

Ranchi में पिछले दो दिन लगभग 3 से 4 डिग्री टेंपरेचर कम हुआ था। बुधवार को यह चढ़कर फिर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया।

यहाँ हीट वेव चलने का येलो अलर्ट जारी

कोल्हान, संताल और उत्तरी छोटानागपुर में कहीं-कहीं फिर से हीट वेव (Heat Wave) चलने का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।

24 और 25 अप्रैल को कोल्हानपूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

26 अप्रैल को कोल्हान के पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला, उत्तरी छोटानागपुर के बोकारो, धनबाद और संताल परगना के जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, दुमका व साहिबगंज में हीट वेव चलेगा।

27 अप्रैल को कोल्हान और संताल के सभी जिलों समेत धनबाद और बोकारो में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

रांची का तापमान फिर बढ़ा

मंगलवार को कुछ जगहों पर बादल छाए रहे। रांची में दोपहर से पहले गर्मी से कुछ राहत रही। लेकिन, उसके बाद बादल छंटने से गर्मी बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान करीब 4 डिग्रा बढ़ गया।

जबकि, रात में हल्की बूंदाबादी हुई। इससे मौसम में ठंडापन रहा।

मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को लगभग 3 डिग्री सेंटीग्रेड टेंपरेचर बढ़ गया है।

2 से 6  डिग्री तक बढ़ा तापमान

राज्य के अन्य जिलों के तापमान में भी दो से छह डिग्री तक की वृद्धि हुई है। 10 जिलों के तापमान 40 डिग्री के पार रहे।

राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा (Godda) और पाकुड़ (Pakud) का रहा।

इन जिलों में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में 41.7 और जमशेदपुर

(Jamshedpur) में 40.8 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

कोल्हान में 45 डिग्री तक जा सकता है तापमान

मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार संथाल परगना, कोल्हान और पलामू राज्य में 27 अप्रैल तक तापमान 44 से 45 डिग्री के करीब जा सकता है।

इससे इन जिलों में उष्ण लहर का प्रकोप बढ़ने की आशंका है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, राज्य के विभिन्न हिस्सों में छाए बादल छंट गए हैं। इससे गर्मी फिर बढ़ने की संभावना है।

विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में उष्ण लहर (लू) चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

Share This Article