HomeझारखंडDBL के गंगा पुल निर्माण साइट पर हुआ हादसा, एक मजदूर की...

DBL के गंगा पुल निर्माण साइट पर हुआ हादसा, एक मजदूर की मौत, एक की हालत गंभीर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sahibganj Accident : साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत DBL के गंगा पुल निर्माण साइट (Ganga Bridge Construction site) पर आज बुधवार को हादसा हो गया। जिससे एक मजदूर की मौत हो गयी और एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

वहीं हादसे को देखकर दो मजदूर बेहोश हो गए। मृतक मजदूर की पहचान बड़ी कोदरजना निवासी 25 वर्षीय शत्रुघन मंडल के रूप में हुई है।

गंभीर रूप से घायल मजदूर 22 वर्षीय लालजी यादव को सदर में प्राथमिक इलाज करने के बाद हायर सेंटर मालदा रेफर कर दिया गया। वहीं बेहोश हुए दो मजदूरों मुकेश यादव और बीरू यादव का इलाज Sadar Hospital में ही चल रहा है।

अचानक हाथ से छूट गई ग्राइंडर मशीन

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शत्रुघन मंडल, लालजी यादव समेत पांच लोग सुबह करीब 6 बजे पिलर पर ग्राइंडर मशीन से छड़ काट रहे थे। इस दौरान Grinder Machine अचानक हाथ से छूट गयी।

इससे पिलर पर काम कर रहे मजदूर शत्रुघन मंडल और लालजी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दो मजदूर हादसे को देखकर बेहोश हो गये। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां सदर अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर मोहन मुर्मू ने शत्रुघन मंडल को मृत घोषित कर दिया।

मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़

शत्रुघन मंडल और लालजी यादव के चाचा ने आरोप लगाया है कि DBL कंपनी प्रबंधक के ठेकेदार ने मजदूरों की सुरक्षा के लिए साइट पर कोई इंतजाम नहीं किया है।

इधर डीबीएल के मैनेजर भानू प्रताप सिंह (Bhanu Pratap Singh) ने सदर अस्पताल पहुंचकर मजदूरों का हाल चाल जाना।

वहीं मुफ़स्सिल थाना SI उमाकांत ओझा व जिरवाबाड़ी थाना के SI लव कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

spot_img

Latest articles

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से 11 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand High Court : हजारीबाग में करीब 450 एकड़ वन भूमि को रैयती बताकर...

रांची पुलिस टीम पर फायरिंग मामला, आरोपी हरिस अंसारी की जमानत याचिका खारिज

Ranchi Police Firing Case : रांची पुलिस पर फायरिंग के आरोप में जेल में...

खबरें और भी हैं...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से 11 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand High Court : हजारीबाग में करीब 450 एकड़ वन भूमि को रैयती बताकर...