झारखंड की युवा कवयित्री जसिंता को मिलेगा Omega Resilience Award, स्टार्टअप इंडिया ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Omega Resilience Award : Jharkhand की जानी-मानी युवा कवयित्री (Young Poetess) और स्वतंत्र पत्रकार जसिंता केरकेट्टा (Jacinta Kerketta) को  प्रतिष्ठित Omega Resilience Award Fellowship-2024 के लिए चुना गया है।

भारत से Startup India ने जसिंता का चयन किया है।

फेलोशिप के रूप में जसिंता को 10 हजार डॉलर की राशि दी जाएगी।

इस अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप के तहत हर साल भारत, अफ्रिका और लैटिन अमेरिका से ऐसे रचनात्मक और दूरदर्शी युवाओं को चुना जाता है, जो अपनी नई कथा से दुनिया भर में लोगों का नजरिया बदल रहे हैं और वे अपने समुदायों को भी भविष्य के बड़े संकटों से लड़ने के लिए तैयार कर सकते हैं।

बता दें कि इससे पूर्व जसिंता वर्ष 2014 में AIPP, थाईलैंड (Thailand) से वॉयस ऑफ एशिया अवार्ड (Voice of Asia Award) से सम्मानित हो चुकी हैं।

2022 में Forbs इंडिया ने भारत की 22 सेल्फ मेड महिलाओं (Self Made Women) में जसिंता को रखा था।

Share This Article