बेटी के ससुराल जा रही थी महिला, रास्ते में SUV ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa Road Accident : गढ़वा-चिनिया मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को SUV के धक्के से मेराल थाना क्षेत्र के कारकोमा (Carcoma) गांव निवासी कृष्ण कांत तिवारी की पत्नी शारदा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार महिला करुआ गांव से अपनी बेटी के घर पेशका गांव टेंपवो (Peshka Village Tempovo) से गई थी। जिसके बाद टेंपो से उतरकर पैदन झोतर गांव जा रही थी।

इसी दौरान बवई नदी के समीप पीछे से आ रहे एक SUV ने महिला को टक्कर दी। जिससे महिला घायल हो गई।

घायल महिला को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदस्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार (First Aid) के बाद बेहतर इलाज के लिए महिला रिम्स रेफर कर दिया गया।

Share This Article