गिरिडीह लोकसभा सीट के उम्मीदवार जयराम ठाकुर की तलाश में छापेमारी जारी, अब तक…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih Lok Sabha : गिरिडीह लोकसभा (Giridih Lok Sabha) क्षेत्र से नामांकन करने वाले युवा नेता जयराम महतो के लापता होने के बाद बोकारो पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। वह फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

उनके 6 समर्थकों को Arrest किया गया है। जयराम महतो की गिरफ्तारी के लिए Police Action Mode में है और लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

गिरफ्तार समर्थकों पर जयराम महतो को पुलिस की हाजत से भगाने का आरोप है।

बता दें कि राजधानी रांची के नगड़ी थाना में दो साल पहले जयराम महतो के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया था। उस मामले में जयराम ने जमानत नहीं ली थी।

Jairam Mahato को गिरफ्तार करने के लिए रांची से नगड़ी थाना के इंस्पेक्टर और DSP बोकारो पहुंचे थे। जयराम ने उनसे कहा कि नामांकन दाखिल करने के बाद वह चास में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

बोकारो समाहरणालय (Bokaro Collectorate) में नामांकन दाखिल करने के बाद वहां से जयराम महतो समर्थकों के साथ चास में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। वहां अपने समर्थकों को संबोधित किया। इसके बाद से जयराम महतो कहां हैं, इसके बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

Share This Article