बाजार से आते ही कांपने लगी युवती, संदिग्ध परिस्थिति में मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Girl Died :पलामू (Palamu) जिलांतर्गत हैदरनगर थाना (Haidernagar Police Station) के बिंदु बीघा गांव निवासी सुनील राम की बेटी काजल कुमारी की शुक्रवार को अचानक संदिग्ध परिस्थिति में नानी के घर भीतीहारा गांव में मौत हो गई।

मामले में मृतका के नाना लगन राम ने बताया कि काजल अपने माता-पिता के साथ ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के भीतीहारा गांव अपने नानी के यहां एक शादी समारोह में आई हुई थी। जिसके बाद उसके माता-पिता उसे नानी के घर छोड़कर अपने घर चले गए थे।

काजल शुक्रवार को अपने नाना के साथ रेहला शुक्रवार बाजार आई हुई थी। बाजार से वापस घर आने के बाद वह शौचालय गई।

वापस लौट के बाद वह कांपने लगी। जोर-जोर से बचाव-बचाव कर चिल्लाने लगी। इसके बाद परिजन उसे तुरंत Sadar Hospital लेकर पहुंचे। जहां जांच करने के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वही मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए भेज दिया।

Share This Article