HomeUncategorizedपुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुचारिता ने चुनाव लड़ने से किया...

पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुचारिता ने चुनाव लड़ने से किया इनकार,संबित पात्रा के लिए रास्ता आसान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Congress Candidate Sucharita : फंड (Fund) के अभाव में पुरी लोकसभा सीट (Puri Lok Sabha Seat) से कांग्रेस (Congress) की प्रत्याशी सुचारिता मोहंती (Sucharita Mohanti) ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

उन्होंने कांग्रेस से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है।

बता दें कि ओडिशा (Odisha) की पुरी सीट हॉटसीट में से एक है।

यहां भाजपा के दिग्गज नेता संबित पात्रा (Sambit Patra) मैदान में हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद संबित पात्रा के लिए रास्ता आसान हो गया है।

मोहंती ने बताया कि उनको पार्टी की तरफ से Fund नहीं मिल रहा है। ऐसे में पैसे की कमी के चलते वह चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं हैं।

सुचारिता ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को पत्र लिखा था।

उन्होंने पत्र में कहा कि पार्टी की तरफ से राशि ना मिलने की वजह से वह चुनाव प्रचार भी नहीं कर पा रही हैं। बता दें कि 25 मई को छठे चरण में पुरी सीट पर मतदान होना है।

सूरत सीट पर नीलेश कुम्भणी का नामांकन रद्द

बता दें कि इससे पहले सूरत सीट (Surat Seat) पर कांग्रेस प्रत्याशी रहे नीलेश कुम्भणी (Nilesh Kumbhani) का नामांकन (Nomination) ही रद्द हो गया था।

इसके अलावा अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

इस तरह भाजपा के मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) चुनाव होने से पहले ही निर्विरोध जीत गए।

वहीं इंदौर लोकसभा सीट (Indore Lok Sabha Seat) का मामला हाई कोर्ट (High Court) पहुंच गया है। यहां से कांग्रेस ने अक्षय बम को उम्मीदवार बनाया था।

बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। अब इंदौर सीट पर भी कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं है।

spot_img

Latest articles

हुंडरू फॉल में बड़ा हादसा टला, तीन बच्चों को डूबने से बचाया

Hazaribagh Incident: हजारीबाग से हुंडरू फॉल शैक्षणिक भ्रमण पर आए तीन स्कूली बच्चे शनिवार...

झारखंड के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Jharkhand Winter Alert!: झारखंड में ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार...

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 9 साल के बच्चे की मौत

Palamu News: पलामू जिले के पांकी में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने 9...

एक भी बच्चा फेल नहीं होना चाहिए, CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्यों को सख्त निर्देश

Jharkhand News: स्कूली शिक्षा और साक्षरता सचिव उमाशंकर सिंह ने कहा कि सीएम स्कूल...

खबरें और भी हैं...

हुंडरू फॉल में बड़ा हादसा टला, तीन बच्चों को डूबने से बचाया

Hazaribagh Incident: हजारीबाग से हुंडरू फॉल शैक्षणिक भ्रमण पर आए तीन स्कूली बच्चे शनिवार...

झारखंड के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Jharkhand Winter Alert!: झारखंड में ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार...

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 9 साल के बच्चे की मौत

Palamu News: पलामू जिले के पांकी में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने 9...