वाजपेयी ने झारखंड को राज्य बनाया और PM मोदी ने संवारा, अमित शाह ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Amit Shah in Khunti : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को खूंटी के कचहरी मैदान में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि झारखंड को राज्य बनाने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) ने और झारखंड को संवारने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

शाह ने कहा कि Narendra Modi की सरकार ने झारखंड से नक्सलवाद खत्म किया। बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। BJP की सरकार में आदिवासी मंत्रालय की शुरूआत हुई।

उन्होंने जनसभा में राम मंदिर का मुद्दा उठाया। साथ ही कहा कि कांग्रेस और JMM ने राम मंदिर के मुद्दे को भटकाया। Rahul Gandhi को निमंत्रण दिया गया लेकिन वो नहीं आए। कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने अनुछेद 370 को खत्म कर दिया।

इससे पूर्व Arjun Munda ने मंच पर अमित शाह का स्वागत किया। इस दौरान पूरा पंडाल जयश्री राम के उदघोष से गुंजायमान हो गया।

Share This Article