HomeUncategorizedज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का दिल्ली के AIIMS में निधन

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का दिल्ली के AIIMS में निधन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ma Madhavi Raje Passes Away: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की मां और स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की धर्मपत्नी माधवी राजे सिंधिया का बुधवार को नई दिल्ली के AIIMS में उपचार के दौरान निधन हो गया।

सिंधिया राजघराने की प्रतिनिधि माधवी राजे सिंधिया की आयु 70 वर्ष थी। लगभग तीन माह से उनका उपचार चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, माधवी राजे सिंधिया ने बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अंतिम सांस ली। वे लगभग तीन माह से बीमार चल रही थीं और उनका उपचार जारी था। उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और बुधवार को उनका निधन हो गया।

माधवी राजे सिंधिया के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ग्वालियर लाया जाएगा।

माधवी राजे सिंधिया के निधन पर कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव (Arun Yadav) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, कांग्रेस के कद्दावर नेता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की धर्मपत्नी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की माताजी माधवी राजे सिंधिया के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

ज्ञात हो कि ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं और यहां तीसरे चरण में 7 मई को मतदान हो चुका है।

मतदान से पहले Madhavi Raje Scindia की तबीयत बिगड़ने की खबर आई तो सिंधिया को पूरे परिवार के साथ दिल्ली जाना पड़ा था।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...