देश छोड़कर भागने वाले हैं राहुल और सोनिया गांधी, बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Union Minister Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) देश छोड़कर भागने वाले हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में BJP 400 से ज्यादा सीटें जीतेंगी।

वहीं, कांग्रेस को इस चुनाव में पिछली बार से भी कम सीटें मिलेंगी। कांग्रेस लोकसभा में फिर से विपक्ष का दर्जा नहीं हासिल कर सकेगी। बेगूसराय में चौथे चरण की Voting होने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह फॉर्म में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनकी सीट पर इस बार वामपंथ का पूरी तरह सफाया होगा।

BJP के फायरब्रांड नेता सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने हिंदुओं को धोखा दिया।

उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी को 400 प्लस सीटें मिलेंगी, तब काशी, मथुरा और अयोध्या की विरासत को और ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राहुल और सोनिया जिस ढंग से भारत को तोड़ने, लोगों की संपत्ति छीनने, मुसलमानों की बात कर रहे हैं। लग रहा है कि इन माई-बेटा को देश से प्रेम नहीं है। कांग्रेस को पिछली बार से भी कम सीटें मिलेंगी।

गिरिराज ने आरोप लगाए कि कांग्रेस का Political Agenda मुसलमानों का वोटबैंक लेना। ये मुसलमानों को स्थापित करना चाहते हैं। एनसी नेता फारुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला के परमाणु हथियार वाले बयान पर चुटकी लेकर गिरिराज ने कहा कि मोदी ने कह दिया वह पाकिस्तान को चूड़ी पहना दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस पार्टी को सबसे निचले पायदान पर देखते हैं। इस बार फिर कांग्रेस को विपक्ष का दर्जा नहीं मिलेगा।

राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग ने PM Modi पर इतना हमला किया, इन्हें पच नहीं रहा कि गरीब का बेटा कैसे प्रधानमंत्री बन गया। एक बार लालू ने कहा था कि बक्सा से जिन्न निकलता है। इस बार ईवीएम से मोदी के लिए गरीबों का आशीर्वाद निकलेगा।

Share This Article