चार चरणों के पड़े वोट में चारों खाने चित हो गई है BJP, अखिलेश यादव ने…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Akhilesh Yadav Jansabha : समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को बांदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि चार चरणों के वोट पड़े हैं, उसमें BJP चारों खाने चित हो गई है। आपने देखा होगा, अब तो आंसुओं की नदी बहने लगी है, इस बार आंसुओं का पानी खतरे के ऊपर बह रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि BJP सरकार ने युवाओं को धोखा देने का काम किया है। कोरोना काल में इन्होंने जो Vaccine लगवाई, आज वो लोगों की जान ले रही है। कंपनी कह रही है कि हम Vaccine वापस लेंगे। शरीर में जो वैक्सीन चली गई, उसे कैसे वापस लिया जा सकता है?

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि पेपर लीक नहीं हुए, सरकार ने पेपर लीक कराए हैं, क्योंकि, नौजवानों को नौकरी देनी ना पड़ा जाए, यह सरकार जानती है, अगर सरकारी नौकरी देंगे तो आरक्षण देना पड़ेगा, पीडीए के परिवार के नौजवानों को उनका हक देना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि आज नौजवानों के सामने कोई नौकरी का रास्ता नहीं बचा और जब कभी नौकरी की परीक्षा हुई तो पेपर लीक हो गया। इस सरकार में 10 से ज्यादा परीक्षाएं रद्द हुई। BJP ने वादा किया था किसानों की आय दोगुनी करेंगे, किसी किसान की आय बढ़ी?

इन्होंने केवल महंगाई बढ़ाई और खाद की बोरी से 10 किलो की चोरी की। बड़े-बड़े उद्योगपति बैंकों का पैसा लेकर भाग गए थे, वैसे ही नैनो यूरिया बनाने वाले भाग गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार जो देश का चुनाव होने जा रहा है, ये हमारे आपके भविष्य का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं, जो संविधान को बचाना चाहते हैं और दूसरी तरफ वो लोग हैं, जो संविधान बदलना चाहते हैं।

बुंदेलखंड के लोगों ने मन बना लिया है और इस बार ऐसा संदेश जाना वाला है बुंदेलखंड से कि एक भी सीट जनता भाजपा को जीतने नहीं देगी। बुंदेलखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अहंकार को खंड-खंड करेगी।

Share This Article