घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख, साजिश के तहत…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa House caught Fire : गढ़वा (Garhwa ) जिले के भवनाथपुर के खरौंधी मोड़ स्थित बिगन साह के घर में बुधवार की देर शाम भीषण आग लग गई। इस आगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।

मौके पर पहुंची दमकल (Fire Engine) और ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक घर का अधिकतर सामान जलकर राख हो चुका था।

घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित बिगन साह ने बताया की 13 मई की रात घर में एक नकाबपोश चोर घुसा था। उसे पकड़ने का भी प्रयास किया गया था लेकिन वह भाग निकला। उसी चोर ने बुधवार की सुबह घर के सामने ग्रिल के पास आग लगाया था। उसमें कुछ बोरा जल गया था।

बुधवार की देर शाम घर के दो तल्ले पर अचानक घर वालों ने धुआं निकलते देखा। उसके बाद सूचना दमकल विभाग (Fire Department) को दी गई। उन्होंने बताया कि घटना के पीछे सोची-समझी गहरी साजिश हो सकती है।

Share This Article