झारखंड हाई कोर्ट से पूर्व DC छवि रंजन की जमानत पर फैसला सुरक्षित

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand High Court : झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में बरियातू की चेशायर होम रोड जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री मामले में रांची के पूर्व DC छवि रंजन (DC Chhavi Ranjan) की दायर जमानत याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हुई।

मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। चेशायर होम रोड की 1 एकड़ जमीन गड़बड़ी मामले मे ED ने ECIR 5/2023 दर्ज किया है।

मामले में छवि रंजन, प्रेम प्रकाश और अमित कुमार अग्रवाल सहित 10 आरोपितों के खिलाफ ED ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है।

ED ने रांची के पूर्व DC छवि रंजन और बड़गाई के राजस्व कर्मचारी सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर 13 अप्रैल, 2023 को छापेमारी की थी।

इस दौरान बड़ी संख्या में जमीन के फर्जी डीड, (Fake Deed) मुहर एवं अन्य कागजात ED को मिले थे।

इसके बाद 14 अप्रैल, 2023 को ED ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन पर जमीन के दस्तावेज में छेड़छाड़ करने का आरोप है। रांची के पूर्व DC छवि रंजन को इस मामले में संलिप्तता के आधार पर चार मई, 2023 को गिरफ्तार किया गया था।

Share This Article