Latest Newsझारखंडकेन्द्रीय बजट में महामारी से निपटने के साथ सतत विकास लक्ष्यों का...

केन्द्रीय बजट में महामारी से निपटने के साथ सतत विकास लक्ष्यों का रखा गया ध्यान: निर्मला सीतारमण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को राज्यसभा में बजट पर चर्चा का उत्तर देते हुए कहा कि कोरोना महामारी के चलते दुनिया भर की अर्थव्यवस्था नुकसान के दौर से गुजर रही हैं और केंद्रीय बजट में इस परिस्थिति से निपटने के लिए मजबूत सहारा देने की कोशिश की गई है।

वित्त मंत्री ने कहा कि बजट में महामारी से हुए नुकसान से निपटने से जुड़े त्वरित समाधान के अलावा थोड़े और लंबे कालखंड के सतत विकास पर भी ध्यान केन्द्रित किया गया है।

इस दौरान निर्मला सीतारमण सहायता पैकेज और आत्मनिर्भर भारत से जुड़े सरकारी के पहल को भी आगे रखा। सीतारमन ने कहा कि बजट का उद्देश्य विकास, वृद्धि और सुधार लाना है।

सीतारमण ने कहा कि बजट में आम जनता, किसानों, महिलाओं, दिव्यांगों, गरीब व जरूरतमंद और दलित व पिछड़ों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।

विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सीतारमण ने कहा कि यह उसकी नियमित आदत हो चुकी है।

गरीब तबकों के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों के बावजूद विपक्ष दुष्प्रचार का कर रहा है कि सरकार केवल धनकुबेर की मदद कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से 1.67 करोड़ लोगों का घर बनाए गए, सौभाग्य योजना के तहत 2.67 करोड़ लोगों के घरों तक बिजली पहुंचाई गई, सरकारी मार्केट के माध्यम से छोटे, मझौले और लघु उद्योगों से कुल 8 लाख करोड़ की खरीदी की गई।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...