अवैध खनन के आरोपी दाहू की जमानत पर 21 जून को होगी सुनवाई, हाई कोर्ट में…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand High Court: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में 1250 करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले में दाहू यादव के बेटे राहुल यादव की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई 21 जून को होगी।

इस मामले में ED की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से चार सप्ताह की मांग की गई थी। इसके बाद कोर्ट ने ED को समय प्रदान करते हुए सुनवाई की अगली तिथि 21 जून निर्धारित की है।

याचिका में याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया है कि Money Laundering मामले में उनकी कोई भी भूमिका नहीं है। अवैध खनन से जुड़े मामले में उनके पिता दाहु यादव को ED फंसा रही है। ऐसे में उसके पिता की वजह से उसका भी नाम जोड़ा जा रहा है। वह एक स्टूडेंट है। ऐसे अपराधिक मामलों से उसका कोई लेना देना नहीं है।

राहुल यादव की ओर से उनके अधिवक्ता सब्यसाची ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। 31 जनवरी को राहुल यादव की जमानत याचिका ED के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने खारिज कर दी थी।

हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में राहुल ने दो जनवरी को ED कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। ED भी उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।

राहुल को अवैध खनन मामले में ED ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह ED के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ था। इसके बाद ED की विशेष अदालत ने राहुल यादव के खिलाफ 31 मार्च 2023 को गैर जमानती वारंट जारी किया था।

Share This Article