HomeझारखंडPLFI का कुख्यात उग्रवादी संजय टोपनो गिरफ्तार

PLFI का कुख्यात उग्रवादी संजय टोपनो गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PLFI’s Notorious Militant Sanjay Topno Arrested: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के सक्रिय और विभिन्न मामलों में वांछित उग्रवादी संजय टोपनो (Militant Sanjay Topno) उर्फ संजू टोपनो उर्फ सनातन टोपनो उर्फ मोटा(38 ) को पुलिस ने शुक्रवार की शाम को जरियागढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

उसके पास से पुलिस ने एक Loaded Revolver, चार जिंदा कारतूस, PLFI संगठन का पर्चा और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

यह जानकारी तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। SDPO ने बताया कि SP अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि PLFI के कुछ उग्रवादी जरियागढ़ थाना क्षेत्र में लेवी वसूलने के लिए भ्रमणशील हैं।

सूचना पर तोरपा के SDPO के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा शुक्रवार की शाम गश्ती के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजय टोपनो उर्फ संजू टोपनो ग्राम सिमटिमडा थाना जरियागढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से रिवाल्वर सहित अन्य सामान बरामद किये गये। इस संबंध में जरियागढ़ थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुराना आपराधिक इतिहास रहा है संजय टोपनो का

SDPO ने बताया कि संजय टोपनो का काफी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पहले वह पश्चिमी सिंहभूम के टेबो और बंदगांव इलाके में संगठन का एरिया कमांडर था।

2016 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन जेल से बाहर निकलते ही वह संगठन में फिर सक्रिय हो गया। फिलहाल वह तुपुदाना] नामकुम (Namkum) इलाके में रहकर संगठन के लिए लेवी वसूलने और संगठन का विस्तार करने में लगा था।

बताया गया कि संजय टोपनो के खिलाफ खूंटी, कर्रा, कमडारा, टेबो, तोरपा और जरियागढ़ थाना में 17 CLA, आर्म्स एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं के तहत आठ मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार उग्रवादी के खिलाफ सिर्फ कर्रा थाने में ही तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी।

spot_img

Latest articles

रिम्स में जल्द बेहतर सुविधाएं: मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलने की तैयारी

Better Facilities at RIMS Soon: रिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए...

रिम्स में लैब टेक्नीशियन की अस्थायी भर्ती, 13 दिसंबर को होगा वॉक-इन इंटरव्यू

Temporary Recruitment of Lab Technician in RIMS: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च...

रांची में कचरा प्रबंधन होगा मजबूत, खादगढ़ा बस टर्मिनल में बनेगा नया MRF सेंटर

Ranchi to Strengthen Waste Management : रांची में कचरा मैनेजमेंट (Waste Management) को बेहतर...

खबरें और भी हैं...

रिम्स में जल्द बेहतर सुविधाएं: मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलने की तैयारी

Better Facilities at RIMS Soon: रिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए...

रिम्स में लैब टेक्नीशियन की अस्थायी भर्ती, 13 दिसंबर को होगा वॉक-इन इंटरव्यू

Temporary Recruitment of Lab Technician in RIMS: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च...