Latest Newsझारखंडरांची पुलिस ने अफीम कारोबार में शामिल तीन युवक को किया गिरफ्तार

रांची पुलिस ने अफीम कारोबार में शामिल तीन युवक को किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Opium Traders Arrested: पुलिस ने अफीम कारोबार (Opium Trade) में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में शिवम कुमार हजाम उर्फ शिवा, दीपक मुण्डा उर्फ जगरू और शनिचरवा मुण्डा उर्फ चारो शामिल हैं।

पुलिस को इनके पास से अफीम और नकदी बरामद हुआ है।

रांची पुलिस ने रविवार को बताया कि SSP चंदन कुमार सिन्हा (SSP Chandan Kumar Sinha) को जानकारी मिली थी कि नामकुम थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जामचुंआ के पास कुछ लोग अफीम की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जरेया रोड के किनारे दो व्यक्तियों को काले रंग की CBZ बाइक के साथ पकड़ा।

तलाशी के दौरान शनिचरवा मुण्डा के पास से 100 ग्राम अफीम, 35 हजार रुपये एवं मोबाईल बरामद हुआ। साथ ही दीपक मुण्डा के पास से 100 ग्राम अफीम और 55 हजार रुपये बरामद हुआ।

आरोपितों ने पुलिस को बताया कि ग्राम जरेया के अरुण कुमार हजाम एवं शिव कुमार हजाम को उन्होंने 500 ग्राम अफीम बेचा है, जिसके एवज में उसने 90 हजार रुपये दिए।

पुलिस ने जब अरुण कुमार हजाम एवं शिवम कुमार हजाम के घर पर छापेमारी की तो एक व्यक्ति जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा लेकिन दूसरा व्यक्ति शिवम कुमार हजाम उर्फ शिवा को पकड़ लिया गया। शिवम कुमार के घर की तलाशी लेने पर 500 ग्राम अफीम, वजन करने वाला एक Digital Machine और एक मोबाईल बरामद हुआ।

spot_img

Latest articles

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं का आज करेंगे उद्घाटन

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे में मोरन...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

खबरें और भी हैं...