रणजीत मर्डर केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हाई कोर्ट ने किया बरी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ram Rahim Aquitted : मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट (Haryana High Court) ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmit Ram Rahim) को रणजीत सिंह केस (Ranjeet Singh Case) में बरी कर दिया है।

इस मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने चार अन्य आरोपियों को भी बरी किया है। इस हत्याकांड में CBI कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार दिया था।

राम रहीम ने CBI कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

हाई कोर्ट की दो सदस्यीय न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर और न्यायमूर्ति ललित बत्रा की खंडपीठ ने याचिका को स्वीकार किया था।

2002 में हुआ था मर्डर

बता दें कि 22 साल पहले 10 जुलाई 2002 को सिरसा डेरे के प्रबंधक रणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच 2003 में CBI को सौंपी गई थी।

CBI ने अपनी जांच में पाया कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम समेत पांच लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

इसके बाद CBI कोर्ट ने राम रहीम समेत सभी पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया और उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

Share This Article