इंदिरा गांधी ने दिया था ‘हम दो, हमारे दो’ का नारा, अनिज विज ने राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: अपने विवादित और तल्ख बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले हरियाणा के गृह मंत्री अनिज विज ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘हम दो, हमारे दो’ का नारा देश के परिवार नियोजन अभियान के लिए उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दिया था।

राहुल गांधी ने तीन विवादित कृषि कानूनों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इन कानूनों से मंडियां खत्म हो जाएंगी और कृषि क्षेत्र कुछ बड़े उद्योगपतियों के नियंत्रण में चला जाएगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि ‘सालों पहले परिवार नियोजन का नारा था, हम दो हमारे दो।

जैसे कोरोना दूसरे रूप में आता है, उसी तरह यह नारा फिर से आया है।

यह हम दो, हमारे दो की सरकार है।’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट भी किया था, ‘हम दो, हमारे दो’ की सरकार।’

विज ने ट्वीट किया, ‘राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के बारे कहा है कि यह ‘हम दो, हमारे दो’ की सरकार है।

राहुल गांधी शायद यह नहीं जानते कि ‘हम दो, हमारे दो’ का नारा तो उनकी दादी इंदिरा गांधी ने दिया था।

हमारा नारा तो सबका साथ, सबका विकास है। राहुल गांधी को अपने ही परिवार के इतिहास का ज्ञान नहीं है।’

राहुल गांधी ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा था, ‘अब चार लोग इस देश को चला रहे हैं… और हर किसी को पता है कि वे कौन हैं।

Share This Article