दिल्ली में ऐसी गर्मी पड़ी कि देश का टूट गया रिकॉर्ड, 52 डिग्री पार पहुंचा पारा

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Delhi Mercury Crossed 52 Degrees : बुधवार को दिल्ली (Delhi) में ऐसी गर्मी पड़ी कि पूरे देश का रिकॉर्ड टूट गया। इतिहास में पहली बार पारा 52 के पार चला गया।

दिल्ली के मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा कई अन्य इलाकों में तापमान 50 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। कुछ देर बाद ही मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए, जिससे Delhi-NCR के लोगों के राहत की सांस ली।

मुंगेशपुर उत्तरी पूर्वी दिल्ली इलाके में है, जहां अब तक की सबसे भीषण गर्मी (Extreme Heat) पड़ी।

यह दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थित गांव है, जो दिल्ली के केंद्र कनॉट प्लेस (Center Connaught Place) से करीब 50 किलोमीटर दूर है। यहां जवाहर नवोदय विद्यालय में स्थित मौसम केंद्र में यह तापमान रिकॉर्ड किया गया। दोपहर 2:30 मिनट पर यह तापमान दर्ज किया गया।

अब तक राजस्थान के नाम था रिकॉर्ड

सबसे अधिक तापमान का रिकॉर्ड अब तक राजस्थान के नाम था। राजस्थान के फलौदी में 2016 में 51 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जोकि देश का अब तक का सबसे ऊंचा तापमान था। इससे पहले राजस्थान के अलवर में 1956 में 50.6 तक पारा पहुंचा था।

Share This Article