महाराष्ट्र के नागपुर में 56 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहुंच गया पारा, 2 दिन पहले ही दिल्ली में…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mercury Reached 56 Degree Centigrade in Nagpur : पूरा देश प्रचंड गर्मी की चपेट में है। सभी जगह गर्मी की वजह से लोगों की मौत हो रही है।

दो दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुंगेशपुरी (Mungeshpuri) में तापमान 52.9 Degree Celsius Record किया गया था।

तब दिल्ली समेत पूरे देश में खलबली मच गई थी और तापमान का सर्वाधिक रिकॉर्ड दर्ज किया गया था लेकिन अब महाराष्ट्र के नागपुर ने दिल्ली को पीछे छोड़ दिया है। वहां गुरुवार यानी 30 मई को 56 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चिंतित हो गया है। दिल्ली में तापमान 52.9 डिग्री पहुंचने पर IMD ने जांच के आदेश दिए थे। अब नागपुर में भी इसकी तहकीकात हो रही है कि कहीं कोई भूल तो नहीं हुई है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, नागपुर में IMD द्वारा स्थापित चार स्वचालित मौसम केंद्रों में से दो ने असामान्य रूप से 50 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक का उच्च तापमान का रिकॉर्ड दिखाया है, जो दिल्ली के रिकॉर्ड से ज्यादा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नागपुर के उत्तरी अंबाझरी रोड (Ambazari Road) से दूर रामदासपेठ में PDKV के 24 हेक्टेयर खुले कृषि क्षेत्र वाले खेत के बीच में स्थापित नागपुर AWS ने 56 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है।

Share This Article