Latest NewsUncategorizedइधर पूरी होगी वोटिंग की प्रक्रिया और उधर शुरू हो जाएगा एग्जिट...

इधर पूरी होगी वोटिंग की प्रक्रिया और उधर शुरू हो जाएगा एग्जिट पोल का फ्लो, कांग्रेस पहले ही बाहर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Exit Poll : आज यानी 1 जून को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के अंतिम चरण की वोटिंग (Voting) प्रक्रिया शाम 6 बजे खत्म हो जाएगी। 19 अप्रैल से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई थी।

जैसे ही आज वोटिंग की प्रक्रिया खत्म होगी दूसरी ओर विभिन्न चैनलों में एग्जिट पोल (Exit Poll) का फ्लो शुरू हो जाएगा।

कांग्रेस ने डिबेट का किया बहिष्कार

इससे पहले ही कांग्रेस पार्टी (Congress) ने साफ कर दिया है कि एग्जिट पोल (Exit Poll) पर टावी चैनलों पर होने वाली डिबेट (Debate) में उसके नेता और प्रवक्ता हिस्सा नहीं लेंगे।

कांग्रेस के पवन खेड़ा ने कहा कि 4 जून को परिणाम आने के बाद कांग्रेस डिबेट में शामिल होगी।

कांग्रेस के इस फैसले पर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने तंज कसा है। शाह ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही डिनायल मोड में आ गई है। उसे अपनी हार का पता चल गया है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, Exit Poll लंबे समय से होते रहे हैं। लेकिन हार की वजह से उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि क्या सफाई दी जाए।

राहुल गांधी ने कांग्रेस का चार्ज ले लिया है और इसीलिए डिनायल मोड में हैं।

शाह ने कहा कि कांग्रेस को डिनायल मोड में नहीं जाना चाहिए। शाह ने कहा, BJP ने भी कई चुनाव हारे हैं लेकिन कभी डिबेट को बायकॉट नहीं किया।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...