SDM के निर्देश पर इस निजी अस्पताल को किया गया सील, जानिए कारण…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro Private Hospital Sealed: शनिवार की देर रात को गोमिया के निजी अस्पताल मां शारदे सेवा सदन अस्पताल (Seva Sadan Hospital) को SDO अशोक कुमार के निर्देश पर देर सील कर दिया गया।

बताया जाता है कि बेरमो SDM अशोक कुमार ने गोमिया मोड़ स्थित निजी हॉस्पिटल का 1 जून की सुबह औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ गोमिया CO प्रदीप महतो, BDO महादेव महतो, कार्यपालक दंडाधिकारी परवीन कुमार, थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता मौजूद थे।

SDM ने निरीक्षण के बाद कहा कि बोकारो DC के पास डॉक्टर जितेंद्र और डॉक्टर चंचल की शिकायत मिली थी। दोनों डॉक्टर पति-पत्नी हैं।

बेरमो SDM अशोक कुमार ने बताया कि डॉक्टर दंपती पर आरोप है कि ये दोनों सरकारी अस्पताल में समय न देकर निजी क्लीनिक चलाने में ज्यादा समय देते हैं।

उन्होंने बताया कि बीते 29 मई को सांप काटने से एक बच्ची की मौत हो गई थी, जो कि संवेदनशील मामला है। DC द्वारा उन्हें जांच का जिम्मा दिया गया है। इसी बिंदु पर वे मामले की जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया उन्होंने इस मामले में अनियमितता की बात कही।

कहा कि इस निजी अस्पताल में Guideline का भी पालन नहीं किया जा रहा है। इसके बाद देर रात को अस्पताल को सील कर दिया गया।

Share This Article