झारखंड में 4 जून से फिर चलेगी लू, तापमान होगा 40 के पार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update: राज्य के तीन जिलों को छोड़ 21 जिलों का अधिकतम तापमान रविवार को 40 डिग्री सेसि से नीचे रहा। राजधानी सहित सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के अधिक हो सकता है।

बुधवार और गुरुवार को राजधानी के कई हिस्सों में लू (Loo) चल सकती है। पलामू प्रमंडल के जिलों का तापमान 45 डिग्री सेसि से पार भी हो सकता है।

मौसम केंद्र ने इसको लेकर Alert भी जारी किया है। राजधानी का मौसम आठ जून तक शुष्क रहने का पूर्वानुमान किया गया है।

रविवार को डालटनगंज (Daltonganj) सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेसि रिकार्ड किया गया। गढ़वा और गुमला का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेसि से अधिक रहा।

मौसम केंद्र ने तीन जून को पलामू प्रमंडल को छोड़ कई स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश (Rain) और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया है। चार जून को गढ़वा, पलामू और चतरा जिले में हीट वेव की चेतावनी जारी की है।

पांच और छह जून को गढ़वा, पलामू, चतरा, रांची, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा आदि जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव चल सकती है।

प सिंहभूम में हुई 50 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। प सिंहभूम के जगन्नाथपुर में करीब 50 मिमी बारिश (Rain) हुई।

इसके अतिरिक्त संताल परगना के कई जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। रामगढ़ और हजारीबाग जिलों में भी बारिश हुई। बारिश के कारण इन जिलों का तापमान सामान्य से कम रहा। सिमडेगा में 42 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चली।

Share This Article