अनियंत्रित कार ने ट्रेलर में मारी टक्कर, कार में सवार एक डॉक्टर की हालत गंभीर

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi-Medininagar Main Road Accident : रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर तिग्गा पेट्रोल पंप (Tigga Petrol Pump) के समीप रविवार की रात लगभग 11 बजे एक अनियंत्रित कार ने पीछे से Trailer में टक्कर मार दी।

हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रांची निवासी डॉ रविरंजन और बिट्टू कुमार कार से रांची की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार अनियंत्रित होकर एक Trailer में टक्कर मार दी। कार की स्पीड इतनी अधिक थी कि वह Trailer के अंदर फंस गई थी।

जिसके बाद आसपास के लोगों ने क्रेन मंगाकर कार को निकाला और दोनों घायलों को Referral Hospital Mandar पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ रविरंजन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें RIMS रेफर कर दिया गया।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नेदोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।

Share This Article