रांची से BJP प्रत्याशी संजय सेठ 53,099 वोटों से आगे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है।

झारखंड की हॉट सीटों में से एक रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ 53099 वोटों से आगे चल रहे हैं। संजय सेठ के सामने कांग्रेस ने यशस्विनी सहाय को चुनावी मैदान में उतारा है।

संजय सेठ को अब तक 160742 वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को 107643 वोट मिले हैं।

झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों के लिए मतगणना 81 हॉल में 1492 टेबलों पर हो रही है। वहीं 19 हॉल में 465 टेबल पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग चल रही है।

पोस्टल बैलेट के लगभग 15700 वोटों की गिनती 16 राउंड में 20 टेबल पर जारी है। 50-50 के बंडल के साथ पहले राउंड की गिनती की जा रही है।

Share This Article