धनबाद में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Deadly attack on Congress leader in Dhanbad : 18वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनावों की मतगणना जारी है। इधर, धनबाद में मतगणना के रुझाने के बीच एक कांग्रेस नेता पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया।

घटना धनबाद (Dhanbad ) के भौरा में हुई है। यहां कांग्रेस नेता कालीचरण यादव (Kalicharan Yadav) पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, कालीचरण यादव पूजा करने के लिए अपने स्कॉर्पियो से मंदिर जा रहे थे, उसी दरम्यान घात लगाये अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। अपराधियों ने कालीचरण यादव के साथ मारपीट की और उसके बाद चार राउंड फायरिंग भी की।

इस हमले में गंभीर रूप से घायल कांग्रेस नेता Kalicharan Yadav को जामाडोबा हॉस्पिटल ले जाया गया। गंभीर हालत होने की वजह से वहां से उन्हें धनबाद के जालान अस्पताल भेज दिया गया।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि Kalicharan Yadav को कितनी गोली लगी है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वहां से खोखा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

उल्लेखनीय है कि Kalicharan Yadav कांग्रेस नेता हैं, जबकि उनका बेटा निवर्तमान पार्षद BJP में है। कीलाचरण यादव पर हुए इस हमले के पीछे राजनीतिक विवाद को कारण बताया जा रहा है।

Share This Article