BJP कार्यालय पहुंचे मोदी, कहा- मैं जनता जनार्दन को नमन करता हूं

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Modi reached BJP Office : अब तक के रुझानों में केंद्र में तीसरी बार अपनी सरकार बनाते दिख रहे नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) BJP कार्यालय पहुंच चुके हैं। यहां वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।

बता दें कि कार्यालय पहुंचने से पहले Narendra Modi ने ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा, “जनता ने लगातार तीसरी बार NDA पर भरोसा जताया है। यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।”

PM नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा है, “मैं इस स्नेह के लिए जनता जनार्दन को नमन करता हूं।

मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछले दशक में किये गये अच्छे कार्यों को जारी रखेंगे। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी सलाम करता हूं। शब्द कभी भी उनके असाधारण प्रयासों के साथ न्याय नहीं कर पायेंगे।”

बता दें कि Narendra Modi छह महीने पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में BJP की जीत के बाद दिल्ली में पार्टी मुख्यालय आये थे। उस वक्त उन्होंने कहा था, “कुछ लोग तो कह रहे हैं कि आज की इस हैट्रिक ने चौबीस की हैट्रिक की गारंटी दे दी है।”

Share This Article